आजमगढ़ : हत्या के प्रयास में एक अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना- बिलरियागंज
हत्या के प्रयास में एक अभियुक्त गिरफ्तार।
पूर्व का विवरण-
दिनांक 29.05.2024 को वादी मुकदमा अदीब पुत्र मकसूद अहमद ग्रा0 शहाबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना बिलरियागंज पर लिखित तहरीर दिया कि भगतपुर में मेला देखने आये खुद के भाई असिम पुत्र मकसूद व खुद के गाँव अजहान पुत्र इम्तेयाज व सीजान पुत्र इम्तेयाज को अल्तमस पुत्र मतीन के द्वारा मेले में धक्का मुक्का लगने के विवाद को लेकर चाकू से जान से मारने की नियत से हमला करने व अजहान व सिजान के के गर्दन मे गहरी चोट लगने व आसिम के कान पर चाकू से वार करने जिसमें कान पर गम्भीर चोट लगने व गाली गुप्ता व जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गये, के सम्बन्ध में दिया । तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 185/24 धारा 307, 324, 504, 506 भादवि बनाम अल्तमस पुत्र मतीन निवासी अज्ञात उम्र करीब 19 वर्ष पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 31.05.2024 को उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अल्तमस पुत्र मतीन निवासी ग्राम भगतपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ को भगतपुर मोड़ के मन्दिर के पास से समय बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा अभियुक्त के निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 185/2024 धारा 307/324/504/506 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अल्तमस पुत्र मतीन निवासी ग्राम भगतपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 योगेन्द्र प्रसा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. हे0का0 रामनिवास यादव थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
3. व का0 महेन्द्र मौर्य थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।