भदोही : ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध अधिकतम व त्वरित दण्डात्मक कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
सराहनीय कार्य, जनपद भदोही
दिनांक-31.05.2024
◆”ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध अधिकतम व त्वरित दण्डात्मक कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
◆गैर इरादतन हत्या के दोषी दो अभियुक्तों प्रत्येक को मा0 न्यायालय द्वारा 07-07 वर्ष सश्रम कारावास व ₹15,000/– ₹15,000/- अर्थदंड से किया गया दंडित
◆वैज्ञानिक विवेचना, अचूक साक्ष्य संकलन एवं पुलिस व लोक अभियोजक की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप दोषी अभियुक्तों को मिली सजा
दिनांक 20.02.2022 को थाना कोईरौना क्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों द्वारा लाठी डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने व ईलाज के दौरान मजरुब की मृत्यु हो जाने के संबंध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-26/2022 धारा-304 भा0द0वि0 में स्थानीय पुलिस द्वारा वैज्ञानिक विवेचना व अचूक साक्ष्य संकलन के उपरांत आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” विशेष अभियान के तहत डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को दंडित कराया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग में स्थानीय पुलिस, मॉनिटरिंग सेल व जिला शासकीय अधिवक्ता, श्री दिनेश पाण्डेय की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप आज दिनांक-31.05.2024 को मा0 न्यायालय सत्र न्यायाधीश जनपद भदोही, श्री दुर्गनारायण सिंह द्वारा गैर इरादतन हत्या के दोषी दो अभियुक्तों- संतोष भारतीया उर्फ सरदार पुत्र मुन्नीलाल उम्र करीब 45 वर्ष व रामपूजन उर्फ मैनेजर पुत्र संतोष भारतीया उम्र करीब 22 वर्ष निवासीगण बनकट उपरवार थाना कोइरौना जनपद भदोही प्रत्येक को अंतर्गत धारा 304 भा0द0वि0 07-07 वर्ष सश्रम कारावास व ₹15,000/– ₹15,000/- अर्थदंड से दंडित किया गया।





