आजमगढ़ : मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल करने वाला गिरफ्तार

थाना- मेंहनगर
मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल करने वाला गिरफ्तार

पूर्व की घटना- दिनांक 10-06-2024 को वादी मुकदमा अमित कुमार पुत्र सूवेदार राम ग्राम देवईत थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्तों 1-कमल s/o बलिहारी, 2-गुलशन s/o बलिहारी, 3-अमन s/o मन्द्रेश, 4-प्रकाश s/o उदयराज व 5-चंचल पुत्र दयालू, 6-बृजेश s/o रामचन्दर ने वादी के घर चढ़कर वादी को बुरी तरह से मार कर सर फोड़ दिये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.- 219/24 धारा 34/323/506/308 IPC पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 12.06.2024 को उ0नि0 अमित कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त चंचल पुत्र स्व0 दयालु निवासी ग्राम देवईत थाना मेंहनगर आजमगढ़ को अभियुक्त के घर ग्राम देवईत से समय करीब 09:20 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशा देही पर घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु.अ.सं.- 219/24 धारा 34/323/506/308 IPC थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- चंचल पुत्र स्व0 दयालु निवासी ग्राम देवईत थाना मेंहनगर आजमगढ़।
बरामदगी- 01 लाठी (घटना में प्रयुक्त)
आपराधिक इतिहास– मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम– उ0नि0 अमित कुमार यादव मय हमराह का0 सोनू यादव का0 वसीम अकरम थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।