मऊ : 251 कन्याओं के संग निकली भव्य कलश यात्रा

प्रकाशनार्थ 251 कन्याओं के संग निकली भव्य कलश यात्रा मऊ ,अमिला बाजार , कायस्थ टोला स्थित श्री दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद 7 जुलाई से 15 जुलाई 2024 तक आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा श्री सप्तचंडी पूजन यज्ञ पुनर्स्थापना के लिए रविवार को सुबह 10:00 बजे से भव्य दिव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के मुखारविंद से जय दुर्गा माता, हर- हर महादेव के उद्घोष से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया ,वहीं कलश यात्रा में चल रहे, हाथी, घोड़ा, नगाड़ा के साथ सबसे आगे साधुओं के साथ श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री राम कृष्ण दास जी महाराज महंत- शेरपुर कुटी, रथ पर सवार थे , तो दूसरी तरफ दूसरे रथ पर राम, लक्ष्मण, सीता, की दर्शन हो रहा था एव इसी क्रम में 251 कन्याओं के साथ कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से निकलकर चिरैयाटांड श्री राम जानकी मंदिर तक जाकर वापस आई।इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति के सागर में डुब गया। आचार्य कृष्णमुरारी पांडेय ने मुख्य यजमान सुबास चंद श्रीवास्तव के हाथो वैदिक रीति से कलश पूजन संपन्न कराया। कलश यात्रा में पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, रामप्रीत दास, राम सकल सिंह, सविता श्रीवास्तव, रविशंकर चौरसिया, विमल राय, अखिलेश्वर शुक्ला, मनीष सहाय, विजय कुमार गुप्ता, अखिलेश राय, अमन गुप्ता, शिवनाथ गुप्ता सहित भारी संख्या में भक्त शामिल थे!