पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने किया थाना कंधरापुर का आकस्मिक निरीक्षण दिये आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनांक- 08.07.2024 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा थाना कंधरापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा निम्न दिशा-निर्देश दिये गये-
➡ थाना कार्यालय के अभिलेखो का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
➡ थाना परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण कर अच्छी साफ सफाई नही दिखी, थाना प्रभारी को थाना परिसर में साफ सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡ पुलिस कर्मियों से लागू किये गये नये कानूनों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे।
➡ पेंडिग विवेचनाओ के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचको से स्थिती की जानकारी ले सम्बन्धित को निर्देश दिये गये।
➡ थाना कार्यालय के सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर नियुक्त कर्मचारियों को नये कानून के तहत पंजीकृत होने वाले मुकदमों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
➡ थाना परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरो की स्थिती परखी।
➡ पेंडिग विवेचनाओ के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचको से स्थिती की जानकारी ले, सम्बन्धित को निर्देश दिये गये।





