प्रेस विज्ञप्ति
थाना- कोतवाली
किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक- 04.07.2024 को वादी मुकदमा थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ हाल पता थाना कोतवाली आजमगढ़ ने थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक- 03.07.2024 को वादी मुकदमा की नातिन जो 12 कक्षा की छात्रा है, घर से कहीं चली गयी है, काफी खोजबीन के बाद भी नही मिली है, के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 396/24 धारा 137 बीएनएस दि. 4.7.24 को पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण –
दिनांक- 09.07.2024 को उ0नि0 राजनरायन पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त सलमान शेख पुत्र सोहराब शेख साकिन भुजही थाना जहानागंज आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष को अग्रसेन चौराहे से नियमानुसार समय 9.45 बजे गिरफ्तार किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0 396/24 धारा 137/65(1)/351(3)/324(6) बीएनएस थाना कोतवालीआजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- सलमान शेख पुत्र सोहराब शेख साकिन भुजही थाना जहानागंज आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम – उ0नि0 राजनरायन पाण्डेय, हे0कां0 सतीश यादव, कां0 पंकज सिंह थाना कोतवाली आजमगढ़
थाना कोतवाली आजमगढ़





