आजमगढ़ : पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक पंचायती राज आरएस चौधरी जी द्वारा जनपद आजमगढ़ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक ली गई
आज दिनाक 10 जुलाई 2024 पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक पंचायती राज आदरणीय आरएस चौधरी जी द्वारा जनपद आजमगढ़ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक ली गई जिसमें पंचायत भवन आर आर सी संचालन वित्त आयोग के भुगतान आदि के संबंध मे अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गयी जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी अपर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपस्थित रहे।
बैठक के बाद सहायक विकास अधिकारी पंचायत मोमेंटो बुके देकर स्वागत करते हुए।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तरफ से उनका स्वागत करते हुए अंग वस्त्र देकर पौधा भेंट करते हुए।
आशीर्वाद लेते हुए महोदय द्वारा बताया गया कि आप लोगों का कार्य सराहनीय है इसी तरह जनपद का नाम रोशन करते रहिए।
आज के उपस्थिति में सहायक विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह श्री राम आशीष सिंह सुभाष चंद्र शर्मा जी संदीप ज्ञानवीर जी सुनील मिश्रा हरिनंदन यादव आश्विन यादव 22 सहायक विकास अधिकारी पंचायत ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव जिला वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया जिला संगठन मंत्री अखिलेश कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष संजय सोनकर पंचायत विभाग के पटेल सहायक मनोज यादव विपिन कुमार चौबे आदि लोग मौजूद रहे। सर्किट हाउस जनपद आजमगढ़





