भदोही : आगामी पर्वों-श्रावण माह, मोहर्रम, रक्षाबंधन व श्री कृष्ण जन्माष्टमी, जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत डीआईजी मीरजापुर द्वारा की गई समीक्षा बैठक-

जनपद भदोही
दिनांक-11.07.2024
◆आगामी पर्वों-श्रावण माह, मोहर्रम, रक्षाबंधन व श्री कृष्ण जन्माष्टमी, जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत डीआईजी मीरजापुर द्वारा की गई समीक्षा बैठक-
◆पुलिस अधीक्षक, भदोही सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराधिक आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए दिए विस्तृत दिशा निर्देश-
◆निकट समय में घटित घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं गिरफ्तारी हेतु दिए सख्त निर्देश-
◆आगामी श्रावण मास/कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने व सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत किया जाए व्यापक पुलिस प्रबंध-
◆सभी सर्किल प्रभारी अपने निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु दिए गए सख्त निर्देश-
◆आगामी पर्वों के दृष्टिगत प्रत्येक छोटी से छोटी घटनाओं पर गम्भीरता से कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश-
◆शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध की जाए वैधानिक कार्यवाही-
◆अपने-अपने सर्किल के थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त करते हुए चौराहों, बाजारों तथा जनपद के बॉर्डर प्वॉइंटों पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग करने के दिये गए निर्देश-
◆लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश-
◆सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों की सतत निगरानी रखते हुए आपत्तिजनक पोस्टों पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित कर किया जाए तत्काल खंडन व विधिक कार्यवाही-

आज दिनांक 11.07.2024 को पुलिस उप महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मिर्जापुर “आर0पी0 सिंह” द्वारा आगामी त्यौहारों- मोहर्रम, श्रावण मास, रक्षाबंधन व श्री कृष्ण जन्माष्टमी आदि एवं जनपद में कानून व शांति व्यवस्था/अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत पुलिस लाईन्स ज्ञानपुर सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान डा0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही व डा0 तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहें।
!! आगामी त्यौहार/ अपराध समीक्षा गोष्ठी !!
पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर आर0पी0 सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आगामी पर्वों व जनपद के अपराध एवं कानून व्यवस्था, माफिया अपराधियों विरुद्ध कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक व समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गयी । आगामी त्यौहार मोहर्रम, श्रावण माह, नागपंचमी, रक्षाबन्धन, श्री कृष्ण जन्माष्टमी आदि को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सभी राजपत्रित अधिकारी स्वयं के नेतृत्व में अपने सर्किल थाना क्षेत्र अंतर्गत अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही, आगामी पर्वों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी सी छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिए गए । सभी क्षेत्राधिकारीगण को अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिसकर्मियों को कलस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखने व ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा इत्यादि दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया गया । सभी पुलिस वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आमजन से अपील की जाए।
इसी क्रम में जनपद में निकट समय में घटित घटनाओं का शीघ्र अनावरण एवं गिरफ्तारी करने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम, महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने, माफिया अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की धारा 14(1) अंतर्गत सम्पत्ति सीजर करने, शासन द्वारा चलाए गए अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने, ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
सोशल मीडिया कार्यवाही करने के सम्बन्ध में-
पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा सोशल मीडिया पर आगामी त्यौहारों, अपराधों व वायरल वीडियों/पोस्ट पर सतर्क दृष्टि रखने तथा भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध त्वरित कठोर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया ।