आजमगढ़ : चोरी व छिनैती करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार; 01 मोबाइल फोन व एक हजार रुपये बरामद
पूर्व की घटना–
➡ दिनांक 31.08.2024 को वादी मुकदमा अरविन्द यादव पुत्र सूर्यभान यादव निवासी ग्राम रमनीपुर थाना तहबरपुर आजमगढ़ निजामाबाद बाजार आ रहे थे रास्ते मे 01 बाइक पर सवार 03 अज्ञात अभियुक्त वादी का मोबाइल फोन छीनकर भाग गये। जिसके सम्बन्ध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0- 423/24 धारा 304 BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
➡ दिनांक 10.07.2024 को वादी मुकदमा सराफुद्दीन पुत्र हदीस निवासी बुढानपट्टी थाना निजामाबाद जिला आजमगढ की पुत्री सायमा निवासी मुकुन्दपुर थाना निजामाबाद के घर से अज्ञात चोरों द्वारा घर से वी-गार्ड कम्पनी का बैटरी – इन्वर्टर चोरी कर ले गये जिसके सम्बन्ध दिनांक 13.07.2024 को थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0- 339/24 धारा 305 BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण– पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 01.09.2024 को उ0नि0 मो0 शमशाद खान व उ0नि0प्र0 दिलीप आनन्द मय हमराह शेरपुर तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर ने सूचना दिया कि 01 व्यक्ति बेगपुर कैथिनिया बाग में चोरी की मोबाइल बेचने के फिराक मे है। इस सूचना उ0नि0 शमशाद खान मय हमराह द्वारा अभियुक्त 1-लक्की यादव पुत्र दर्शन यादव निवासी मुकुन्दपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ उम्र करीब 18 वर्ष को 01 सैमसंग मोबाइल फोन व 540 रू0 तथा अभियुक्त 2- आदित्य श्रीवास्तव पुत्र भोलानाथ श्रीवास्तव निवासी बेगपुर खालसा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ उम्र 19 वर्ष को 460/- रुपये के साथ बेगपुर कैथिनिया बाग से समय करीब 21:10 बजे गिरफ्तार किया गया।
➡ मौके से बरामद मोटर साइकिल को सीज कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्य़ायालय किया गया।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि दिनांक 31.08.2024 को बेगपुर खालसा के पास से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अभियुक्त विशाल यादव के 01 मोबाइल फोन छिना था और माह जुलाई में मुकुन्दपुर गांव से बैटरी व इन्वटर तीनो ने मिल कर चोरी किया था। जिसको बेचने से प्राप्त 7,000 रुपये को तीनो ने आपस में बांट लिया था।
बरामदगी- 01 मोबाइल फोन (सैमसंग), 01 मोटरसाइकिल (हीरो स्पलेण्डर प्लस), 1000/- रुपये
आपराधिक इतिहास-
लक्की यादव – मु0अ0सं0 176/2023 धारा 323, 34, 427, 452, 504, 506 IPC थाना निजामाबाद, आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 मो0 शमसाद खान, उ0नि0प्र0 दिलीप आनन्द, का0 रुपेश पासवान,का0 मुरारी जयसवाल थाना निजामाबाद, आजमगढ़।





