हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु आज दिनांक 02.09.2024 को जनपद आजमगढ़ से निम्न कार्यवाहियां की गयीः-
01.थाना सिधारी: दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना-
अवगत कराना है कि दिनांक 27.8.2024 को वादी मुकदमा ने थाना सिधारी पर लिखित तहरीर दी कि वादी मुकदमा की बहन सिधारी कस्बा जालांस बाजार के पास से गुम हो गयी है, के सम्बन्ध में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0- 316/24 धारा 87 बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रशिक्षु उ0नि0 विधनेश वर्मा द्वारा किया जा रहा है ।
विवेचना के दौरान दिनांक 31.08.2024 को मुकदमा उक्त की अपहृता की बरामदगी प्रशिक्षु उ0नि0 विधनेश वर्मा, कां0 बृजमोहन व महिला आरती शुक्ला द्वारा किया गया । पीड़िता का नियमानुसार बयान अन्तर्गत धारा 180 बीएनएसएस में अंकित करते हुए जिला महिला अस्पताल से डाक्टरी मुआयना कराते हुए मा0न्यायालय में कलमबन्द बयान अंकित कराया गया । पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 180 व 183 बीएनएसएस व डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उक्त में धारा 64(1)/351(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त अमन कुशवाहा पुत्र पप्पू कुशवाहा ग्राम नवलगंज रामबाग थाना एत्मादौला जनपद आगरा का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 01.09.2024 को प्रशिक्षु उ0नि0 विधनेश वर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त अमन कुशवाहा पुत्र पप्पू कुशवाहा ग्राम नवलगंज रामबाग थाना एत्मादौला जनपद आगरा को विश्वकर्मा तिराहा मूसेपुर से समय करीब 14:45 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।





