आजमगढ़ :  किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

 हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु दिनांक- 31.10.2024 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाहियां की गयी है-
01.थाना- तरवां: किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)–
          अवगत कराना है कि वादिनी मुकदमा थाना तरवा जिला आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी आकाश कन्नौजिया पुत्र बालचन्द्र कन्नौजिया निवासी गतवा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की लड़की उम्र 15 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले गया है । के सम्बन्ध में दिनांक 22.10.24 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 303/24 धारा 137(2),87,352बी0एन0एस0 पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना व0उ0नि0 जीतेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सम्पादित किया जा रहा है । दौराने विवेचना से धारा 64 बी0एन0एस0 व 3/ 4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी किया गया था ।
गिरफ्तारी की विवरण-
                    आज दिनाक 31.09.24 को व0उ0नि0 जीतेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त आकाश कन्नौजिया पुत्र बालचन्द्र कन्नौजिया निवासी गतवा थाना तरवां जनपद आजनगढ़ को समय करीब 08.00 बजे खरिहानी चौराहे से गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0- 303/24 धारा 37(2),87,352,64 बी0एन0एस0 व ¾ पाक्सो एक्ट तरवां आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- आकाश कन्नौजिया पुत्र बालचन्द्र कन्नौजिया निवासी गतवा थाना तरवां जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1-प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में व0उ0नि0 जीतेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह का0 विपिन कुमार यादव थाना तरवां जनपद आजमगढ़
VIRAL88