TV 20 news ll Azamgarh,चोरी किये गये सामान के साथ चोरी में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

*01.थाना सरायमीरः- चोरी किये गये सामान के साथ चोरी में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*
*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 21.09.24 को आवेदक सिकन्दर पुत्र स्व0 मैनुद्दीन ग्राम आषाढा थाना सरायमीर आजमगढ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी का ट्रैकटर से चलने वाली राईस मील मशीन को बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 500/24 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/317(4)/317(5)/3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक 09.10.2024 को प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह को मिली सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 01 अभियुक्त बेदी लाल पुत्र रामचेत सा0 बनगाँव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ *(अभियुक्त पूर्व में मु0अ0स0 127/21 धारा 379,438 भादवि थाना भवरनाथ जनपद गढ़वा राज्य झारखण्ड में भी जेल जा चुका है।)* को समय करीब 22.30 बजे नरदह पुलिया से गिरफ्तार किया गया व एक बाल अपचारी उम्र 16 वर्ष को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। मौके से 03 अभियुक्त भागने में सफल रहे। पूँछताछ में जिनका नाम 01. गोलू सिंह पुत्र विकास सिंह सा0 ईरनी थाना बरदह आजमगढ़, 02. पवन राय पुत्र सूर्यनाथ राय सा0 हठिया थाना बरदह आजमगढ़ 03. शान्तनु उर्फ शनि राय पुत्र रविन्द्र राय सा0 सोफीपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद राईस मील मशीन (धान कुटनी), 01 अदद आयशर ट्रैक्टर बिना नम्बर (मु0अ0सं0 500/24 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/3(5) बीएनएस ) , 01अदद गैस सिलेण्डर (मु0अ0सं0 592/24 धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस) ,13300 रूपये नगद, 10 अदद एटीम/आधार कार्ड/पैन कार्ड, 01 अदद कलाई घड़ी व 01 अदद बैंग (मु0अ0सं0 505/24 धारा 303(2)324(4)/317(2)/3(5) बीएनएस से संबंधित) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया व बाल अपचारी को बालसुधार गृह भेजा गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0स0 500/24 धारा 303(2) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 317(2)/317(4)/317(5)/3(5) बीएनएस थाना सरायमीर आजमगढ़ *बरामदगी-*
1- एक अदद राईस मील मशीन (धान कुटनी)
2- एक अदद आयशर ट्रैक्टर बिना नम्बर (मु0अ0सं0 500/24 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/3(5) बीएनएस )
3- , एक अदद गैस सिलेण्डर (मु0अ0सं0 592/24 धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस)
4- 13300 रूपये
5- 10 अदद एटीम/आधार कार्ड/पैन कार्ड
6- एक अदद कलाई घड़ी
7- एक अदद बैंग (मु0अ0सं0 505/24 धारा 303(2)324(4)/317(2)/3(5) बीएनएस से संबंधित)
*आपराधिक इतिहास-*
*अभि0 बेदी लाल पुत्र रामचेत सा0 बनगाँव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़*
1. मु0अ0स0 127/21 धारा 379,438 भादवि थाना भवरनाथ जनपद गढ़वा राज्य झारखण्ड
2. मु0अ0स0 500/24 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/3(5) बीएनएस थाना सरायमीर आजमगढ़
*बाल अपचारी उम्र 16 वर्ष*
1. मु0अ0स0 592/24 धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस थाना सरायमीर आजमगढ़
2. मु0अ0स0 354/24 धारा 379/411/34 भादविथाना सरायमीर आजमगढ़
3. मु0अ0स0 505/24 धारा 303(2)324(4)/317(2)/3(5) बीएएस थाना सरायमीर आजमगढ़
4. मु0अ0स0 500/24 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/3(5) बीएनएस थाना सरायमीर आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- अभि0 बेदी लाल पुत्र रामचेत सा0 बनगाँव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ
2- 01 बाल अपचारी उम्र 16 वर्ष पुलिस अभिरक्षा में।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह थाना सरायमीर आजमगढ़