TV 20 NEWSll BHADOHI,पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद भदोही द्वारा कुल तीन व्यक्तियों के खाते से स्थानान्तरित धनराशि 53,924 /- को कराया गया वापस

*सराहनीय कार्य*

जनपद भदोही

*दिनांक 24/12/2024*

*पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद भदोही द्वारा कुल तीन व्यक्तियों के खाते से स्थानान्तरित धनराशि 53,924 /- को कराया गया वापस ।*

*स्थानान्तरित धनराशि अपने खाते में पाकर पीड़ितों द्वारा किया गया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद ।*

 

जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना को निर्देशित किया गया है कि किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में आवेदक आलोक प्रताप सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी पुलिस लाइन ज्ञानपुर भदोही के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 06.10.2024 को कुल 10,000/- रुपये दूसरे व्यक्ति के खाता में स्थानान्तरित हो गया , खुशी पाण्डेय निवासी ज्ञानपुर भदोही के द्वारा दिनांक 18.10.2024 को अवैध तरीके से फ्राड कर 4988/- रूपये , कमला देवी पत्नी रामलाल निवासी मई सोनहर महुआपट्टी थाना भदोही जिला भदोही के द्वारा दिनांक 18.11.2021 को अवैध तरीके से कुल 38936/- रूपये की निकासी के सम्बन्ध में जनसुनावई के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया गया था । साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा उक्त प्रार्थना पत्रो का अवलोकन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए, बैंको के उच्चाधिकारीयों तथा एनपीसीआई से सम्पर्क कर सम्बन्धित खाता में निकासी पर रोक लगवाते हुए खाता धारक व स्थानीय पुलिस से सम्पर्क स्थापित कर उक्त धनराशि पीड़ितो के खाते में क्रमशः 10,000/- रुपये,4,988/- रूपये व 38,936/- रूपये वापस कराया गया । आवेदको द्वारा अपने खाते से गयी धनऱाशि को वापस पाकर पुलिस अधीक्षक भदोही व साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी ।

 

साइबर फ्राड़ के बचने के लिए सावधानिया-

1. साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें ।

2. किसी अन्जान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड़ न करें ।

3. वर्क फ्राम होम, शेयर ट्रेडिंग करने से पहले सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ही उपयोग करें ।

4. कृपया किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा पैसो की मांग किये जाने पर अच्छे से जाँच ले एवं अपने खाते का बैलेंस चेक कर ले, किसी के बहकावे में न आये ।

5. अज्ञात व्यक्ति/अज्ञात मोबाइल नम्बर द्वारा भेजी गयी लिंक को क्लिक न करें ।

 

साइबर क्राइम पुलिस टीम भदोही

1. निरी0 श्री श्याम बहादुर यादव प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद भदोही ।

2. का0 सत्येदव राजपूत साइबर क्राइम पुलिस थाना ।

3. का0 रोहन वर्मा साइबर क्राइम पुलिस थाना ।