TV 20 NEWSll AZAMGARH, निजामाबाद के होम गार्ड पर जंगली जानवर का हमला,गंभीरपुर थाना परिसर में होम गार्ड को चोटें आईं

निजामाबाद आजमगढ़ निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी राम बदन चौहान पुत्र दिल्लू चौहान होम गार्ड कि नौकरी करते है जी कि बीती रात को गंभीरपुर थाना परिसर में ड्यूटी लगी हुई थी और वह देर रात ड्यूटी करने के बाद थाना परिसर में मंदिर पर सो गए थे और उसी समय किसी जंगली जानवर ने उनके ऊपर हमला कर दिया और उनके चेहरे पर नाक को काफ़ी चोट पहुंचाया है और चेहरे पर भी काफ़ी चोट लगी हुई है उनके साथीयों ने रात में ही सरायमीर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जिसका आज इलाज कराकर परिवार के लोग आज मंगलवार के दिन दोपहर तीन बजे घर ले आए हैं उन्हें देखने के लिए घर पर लोगों कि भीड़ लगी हुई है और वही थाना प्रभारी गम्भीरपुर ने बताया है कि रात में किसी बिल्ली कि तरह का जंगली जानवर ने होमगार्ड के ऊपर हमला किया था। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भेजवा दिया गया था।

 

 

 

संवाददाता नीरजा कान्त मिश्र