TV 20 NEWSll BALLIA,थाना कोतवाली जनपद बलिया पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व कब्जे से 02 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद
*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक- 24.12.2024*
*थाना कोतवाली जनपद बलिया पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व कब्जे से 02 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में *श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया श्री कृपा शंकर* के कुशल पर्यवेक्षण व *क्षेत्राधिकारी नगर श्री गौरव कुमार शर्मा* के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि वादी का आर्य समाज रोड पर वस्त्रालय की दुकान है जिसमें दिनांक-21.12.24 को दुकान के विक्री का पैसा केनरा बैंक आर्य समाज रोड शाखा में जमा करने के लिए वादी का मुनीब बैंक गया था। बैंक पर ही वादी के मुनीब से बजरंगी ऊर्फ गोलू पुत्र राजेश पटेल निवासी जापलीनगंज व दूसरा व्यक्ति सोनु बिन्द पुत्र बिजेन्द्र बिन्द निवासी जापलिनगंज, दोनों लड़को द्वारा वादी के मुनीब को भरमा कर पैसे से भरे बैग को लेकर भाग गये । जिस संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था। इसी क्रम में दिनांक-23.12.2024 को उ0नि0 गिरिजेश सिंह मय हमराह उ0नि0 धंनजय सिंह , का0 अभय प्रताप, का0 अभिलेश पटेल, का0 शास्वत पाण्डेय द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 627/2024 धारा 318(4)/316(2) बी.एन.एस से सम्बनधित 02 नफर अभियुक्तगण *1.बजंरगी पटेल उर्फ गोलू पुत्र राजेश पटेल निवासी जापलिनगंज थाना कोतवाली बलिया 2.सोनू बिन्द पुत्र बिजेन्दर प्रसाद निवासी जापलिनगंज थाना कोतवाली बलिया* को मालगोदाम रेलवे स्टेशन के पास से समय करीब 21.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, जिनकी जामा तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के पास से धोखाधड़ी से लिये गये पैसों में से 2,50,000 (दो लाख पचास हजार रु0) बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-627/2024 धारा 318(4)/316(2) बी.एन.एस, बढ़ोत्तरी धारा- 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली बलिया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1.बजंरगी पटेल उर्फ गोलू पुत्र राजेश पटेल निवासी जापलिनगंज थाना कोतवाली बलिया उम्र करीब 19 वर्ष
2.सोनू बिन्द पुत्र बिजेन्दर प्रसाद निवासी जापलिनगंज थाना कोतवाली बलिया उम्र करीब 18 वर्ष
*बरामदगी-*
02 लाख 50 हजार रुपया नगद
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 श्री गिरिजेश सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया।
2. उ0नि0 श्री धंनजय सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया।
3. का0 अभय प्रताप थाना कोतवाली जनपद बलिया।
4. का0 अभिलेश पटेल थाना कोतवाली जनपद बलिया।
5. का0 शास्वत पाण्डेय थाना कोतवाली जनपद बलिया।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*





