हयातनगर गांव के रहने वाले रामनाथ की पत्नी मीना अपने बड़े बेटे विजय की तीन साल की बेटी कल्पना के साथ खेतिहार इलाके में बने घर में सो रही थी। इसी दौरान रात में अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर लकड़ी के टुकडे से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। रामनाथ ने बताया कि उनकी पत्नी मीना और पेती कल्पना खाना खाने के बाद शनिवार रात घर पर सो रही थी। घर में मीणा और उनकी पोती कल्पना ही अकेली सो रही थी। वह अपने बेटे के साथा काम से पड़ोस के गांव सराय पिपरिया गए हुए थे। सुबह उन्हें गांव व परिवार के लोगों जानकारी दी कि उनकी पत्नी और पोती की हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस परिवार वालों की तहरीर दी। पुलिस आधार पर मुकदमा दर्ज करेगी।मौके पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि 10 साल पहले रामनाथ का लड़का सखानूं इलाके से लड़की लेकर आया था। तभी से रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते हत्या की आशंका जताई। कहा, पुलिस को घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।