*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ में स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई*

प्रेस नोट
आजमगढ़ 24 मार्च– विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में जिला अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन जिला विज्ञान क्लब आजमगढ़ द्वारा स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आज सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक में किया गया। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा छात्र छात्राओं के समक्ष स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन प्रबंधन पर वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत किए गया तथा पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता भी कराई गई।
कार्यक्रम में वन विभाग से जूनियर रिसर्च फेलो एवं पर्यावरण समिति के सदस्य डॉ अमित यादव ने स्वच्छ पर्यावरण के महत्व, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण के प्रभाव, और इसे नियंत्रित करने के उपायों पर विस्तार से बताया,प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इन समस्याओं के कारण हमारी पृथ्वी की प्राकृतिक धारा अस्तव्यस्त हो रही है। हमारे आस-पास के वातावरण में बढ़ते प्रदूषण, जल संकट, और गंदगी के कारण न केवल पर्यावरण, बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। वायु, जल, और मृदा प्रदूषण ने हमारी जीवनशैली को खतरे में डाल दिया है। यदि हम अब जागरूक नहीं हुए, तो हमारे आने वाले पीढ़ी के लिए यह पृथ्वी रहने योग्य नहीं रहेगी। साथ ही उन्होंने पर्यावरण स्वच्छ रखने के बिन्दुसार उपाय भी बताते हुए मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा शुरू किया गए मिशन लाइफ कार्यक्रम को आत्मसात कर के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय संकट को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही स्वस्थ जीवन एवं संतुलित आहार विषय पर खाद्य एवं रसद अधिकारी श्री गोविंद यादव ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि हमारे भोजन में सभी आवश्यक पोषक तत्व कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज युक्त पदार्थ का होना आवश्यक है। स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क के लिए संतुलित भोजन आवश्यक है। विद्यार्थियों को फास्ट फूड से बचने की सलाह दी।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक ई कुलभुषण सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के दिशा निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब के द्वारा विद्यार्थियों एवं आम जनमानस में विज्ञान का प्रचार प्रसार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना और बच्चों के अंदर वैज्ञानिक चेतना जागृत हों, इसी क्रम में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम को राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री प्रेमानंद पटेल ने भी संबोधित किया। समन्वयक ई कुलभुषण सिंह ने छात्रों को स्वच्छ पर्यावरण रखने के के संबंध शपथ दिलाई सभी छात्रों ने साइकिल का उपयोग करने, पेड़ लगाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने, जल संरक्षण करने एवं रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल सिद्धांत का पालन करने और के संबंध में शपथ ली। ई0 कुलभुषण सिंह ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कैंपस में सप्ताह में एक दिन पर्यावरण और जल संरक्षण के संबंध में जनपद के 9 से 12 के स्कूलों को जागरूक किया जाएगा तथा पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता कराई जाएगी।
कार्यक्रम में श्री अरविंद यादव, निर्भय विश्वकर्मा, नवीन नारायण सिंह तथा समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-24.03.2025——–