*TV20 NEWS || AZAMGHARH ,आजमगढ़: थाना तरवां में सनी कुमार की मौत, परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन

दिनांक 31. 3 .2025 को जनपद- आजमगढ़ में थाना-तरवांके अंतर्गत ग्राम-उमरी के 22 वर्षीय नौजवान सनी कुमार को थाने पर बुलाकर तीन दिन रोका गया और उसकी थाने में ही मृत्यु हो गई।
इस घटना को लेकर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में विधायक गण-दुर्गा प्रसाद यादव, डॉ संग्राम यादव, नफीस अहमद, बेचई सरोज, अखिलेश यादव, पूजा सरोज, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, दीपचंद बिशारद, जीएस प्रियदर्शी, अजीत कुमार राव, जगदीश प्रसाद आदि का प्रतिनिधि मंडल उमरी गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिला मृतक के दुखी पिता हरिकांत से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी से बात कराई अखिलेश यादव जी ने उनको ढाड़स देते हुए उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि यदि पुलिस न्याय नहीं करेगी तो सपा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
थाना-तरवां के अंतर्गत ग्राम उमरी में 22 वर्ष के सनी कुमार पुत्र हरिकांत की थाने में पुलिस कस्टडी में हुई मौत के घटना पूरे प्रदेश की पुलिस प्रशासन की दरिंदगी व लूट घासोट गरीबों, पिछड़ों व दलितों, अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म, अत्याचार की तस्वीर जागीर करता है।
यह बातें जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने मीडिया के सामने बताया प्रदेश में संविधान व कानून का राज नहीं रह गया है सरकार पुलिस प्रशासन भाजपा नेताओं के इशारे पर गरीबों पर लूट रही है उनके साथ नाइंसाफी हो रही है सनी कुमार को पुलिस की बर्बरता का शिकार होना पड़ा ।यही स्थिति पूरे प्रदेश में है पुलिस दमन व बर्बरता से सनी कुमार दलित लड़के के मौत से पूरे जिले में आम आदमी का सरकार व पुलिस से विश्वास उठ जा रहा है।