वादी निर्मल यादव पुत्र तित्तू यादव नि0 ग्रा0 लोहरा (तकिया) थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र कि मैं दि0 11/3/25 को अपने घर से दीवानी न्यायालय मुकदमें की पैरवी में आ रहा था कि ठण्डी सड़क पर अचानक पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति ने मुझे रोक कर अपनी बातों में उलझाकर मुझसे 15000/- रू0 की ठगी करके चोरी कर लिया । जिससे मैं काफी डरा होने के कारण आज उक्त घटना की सूचना लिखित रूप से दे रहा हूँ । जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर दिनांक 1.4.25 को मु0अ0सं0 165/25 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक- 02.04.2025 को उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी चौकी प्रभारी रोडवेज, मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्त अवधेश पुत्र मुखराम यादव ग्राम मोजरापुर थाना कोतवाली आजमगढ़.उम्र 38 वर्ष को समय 7.40 बजे बंधे से रोडवेज आने वाले रास्ते पर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया , तथा कब्जे से ठगी का 12500 रूपया बरामद हुआ। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 165/25 धारा 318(4) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0 140/24 धारा 319(2),318(4),336(3) बीएनएस थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ
2.मु0अ0सं0 200/20 धारा 3 /25 शस्त्र अधि थाना मुबारकपुर आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 165/25 धारा 318(4), 317(2/4) बीएनएस थाना कोतवाली आजमगढ़





