*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना-देवगाँवः-चोरी के मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना-देवगाँवः-चोरी के मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 22.05.2025 को उ0नि0 सुभाष तिवारी मय हमराह के साथ हाईड्रिल तिराहे के पास पैदल गस्त कर रहे थे कि एक व्यक्ति मोटरसाईकिल सवार लालगंज बाईपास रोड की तरफ से आता हुआ दिखायी दिया। जिसे नजदीक आने पर पुलिस बल द्वारा रोकने पर मोटरसाइकिल सवार पुलिस बल को देखकर एकाएक मोटरसाईकिल मोडकर पीछे भागना चाहा कि मोटरसाईकिल मोड़ते समय मोटर साइकिल फिसलकर अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिसे मौके पर ही समय करीब 00.54 बजे पकड़ लिया है। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम विनोद सिंह उर्फ पिंकू पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी लोहरा खोर थाना चंदवक जनपद जौनपुर बताया जिसके कब्जे से 01 अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
01. मु0अ0सं0 171/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 317(2) बीएनएस थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. विनोद सिंह उर्फ पिंकू पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी लोहरा खोर थाना चंदवक जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
01. 01 अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर
02. 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
03. चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 सुभाष तिवारी थाना देवगांव आजमगढ़
2. उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा थाना देवगांव आजमगढ़
3. उ0नि0 अभिषेक मिश्रा थाना देवगांव आजमगढ़
4. उ0नि0 लालबहादुर प्रसाद थाना देवगांव आजमगढ़
5. का0 अजय पाल थाना देवगांव आजमगढ़
6. का0 सुरेश यादव थाना देवगांव आजमगढ़