*TV20 NEWS || AZAMGHARH : राज्य कर विभाग ने बकाया वसूली के लिए शुरू किया सख्त अभियान*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
———————————-

आजमगढ़ 27 जून- संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक), राज्यकर, आजमगढ़ सम्भाग, आजमगढ़ श्रीराम सरोज ने बताया है कि राज्य कर/वाणिज्य कर विभाग में विभाग के सृजन के पश्चात 1949-50 से आज तक का भारी मात्रा (करोेड़ो रूपये) में बकाया राशि पड़ी हुई है जो अभी तक वसूल नहीं हो पायी है।
मूल बकाया के साथ-साथ, ब्याज जोड़ दिया जाये तो बकाया की राशि हो जाता है। बहुत बड़ी मात्रा में बकाया राशि पड़ी होने से अब सरकार भी/विभाग वसूली के लिए प्रतिबद्ध है। अब कोई भी बकायेदार हो, बिना ब्याज सहित पूरी राशि जमा किये नहीं बच पायेगें और उल्टे ब्याज की राशि बढ़ती जायेगी तथा बकाया नहीं जमा करने पर अर्थदण्ड लगाने के साथ-साथ व्यापार स्थल सीजर, खाता सीजर, कुर्की, गिरफ्तारी और नीलामी की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इस समय कुर्की किये जाने का अभियान चल रहा है। इस सम्बन्ध में शासन व विभागाध्यक्ष द्वारा जिला प्रशासन के प्रत्येक अधिकारी पूरी मशीनरी को कुर्की/नीलामी करके बकाया वसूल लिये जाने का अहर्निश अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होने सभी बकायेदारों से अपील है कि अर्थदण्ड/कुर्की/नीलामी/गिफ्तारी की नौबत नहीं आने दें, अपितु आजमगढ़, मऊ व बलिया के राज्य कर/वाणिज्य कर विभाग कार्यालयों से सम्पर्क करके ब्याज सहित पूरी बकाया राशि बिना कोई देरी/हीलाहवाली किये जमा कर दें।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-27.06.2025——–