हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक- 27.06.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-
01. थाना मुबारकपुरः दहेज हत्या में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना–
दिनांक 03.05.2025 को वादिनी मुकदमा श्रीमती फुलेसरी देवी पत्नी स्व0 छेदी सोनकर निवासी ग्राम धर्मसीपुर थाना रानीपुर जिला मऊ द्वारा स्वयं की पुत्री (पीड़िता) के ससुराली जन पीड़िता का पति लक्ष्मी सोनकर पुत्र अच्छेलाल सोनकर, जेठ गुड्डू सोनकर व गोरख सोनकर पुत्र अछेलाल सोनकर व देवर प्रदीप पुत्र अच्छेलाल सोनकर, जेठानी आरती पत्नी गुड्डू सोनकर व सास झिनकी देवी पत्नी अच्छेलाल सोनकर निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा मिलकर दहेज के लिये प्रताड़ित करना एवं पीड़िता की हत्या कर देने के सम्बन्ध मे तहरीर प्राप्त हुआ जिसके आधार पर मु0अ0सं0 181/2025 धारा 85/103 बीएनएस पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार स्वयं कर रहे है। विवेचना से अभियोग धारा 85/108 बीएनएस व 3/ 4 डीपी एक्ट मे प्रचलित है।
उपरोक्त घटना के नामजद अभियुक्त 1. लक्ष्मी सोनकर पुत्र अच्छेलाल सोनकर व उसकी माता 2. झिनकी देवी पत्नी अच्छेलाल सोनकर निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पूर्व मे जेल भेजे जा चुके है।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 27.06.2025 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रदीप सोनकर पुत्र अच्छेलाल सोनकर निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को उनके घर ग्राम रसूलपुर से समय करीब 10.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-प्रदीप सोनकर पुत्र अच्छेलाल सोनकर निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 181/2025 धारा 85/108 बीएनएस व 3/ 4 डीपी एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. प्र0नि0 निहार नन्दन कुमार, का0 आलोक रंजन, का0 रविकान्तन्पाव, म0का0 शिवानी शुक्ला थाना मुबारकपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़





