*TV20 NEWS || AZAMGHARH : मिर्जापुर गांव में बसपा की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प*
निज़ामाबाद विधान सभा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में आज शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक भीमराव अंबेडकर विद्यालय मिर्जापुर में बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मण्डल कोआर्डिनेटर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कोआर्डिनेटर पूर्व सांसद डा बलिराम उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेक्टर व बूथ कमेटी के गठन की समीक्षा की गई तथा आगे का कार्यक्रम बनाकर चार टीमें बनाकर कर जिम्मेदारी देकर लगाया गया बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डा बलिराम ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती की सरकार की चारों कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए 2027 में पुनः सरकार बनाने की अपील किया। अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरते हुए गांव गांव जाकर बूथ कमेटी का गठन कर सर्वसमाज को बहुजन समाज पार्टी से जोड़ने की अपील किया है साथ ही क्षेत्रीय नेता पूर्व कोआर्डिनेटर ओंकार शास्त्री ने सबका स्वागत सम्मान करते हुए जी जान से लगकर बहुजन समाज पार्टी के जनाधार को बढ़ाकर सर हाल में आने वाले 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने की अपील किया ताकि देश व प्रदेश में फैली तमाम समस्याओं से निजात मिल सके, कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो सके, संविधान पूरी तरह से लागू हो सके। गैरबराबरी खत्म कर समतामूलक समाज बन सके।
इस अवसर पर मण्डल प्रभारी रामबिलास भास्कर, अरविंद कुमार, अरुण कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रामपूजन,ध्यानचंद गौतम, सनातन पटेल,विजय कुमार, डा बाबूराम, ओमप्रकाश प्रजापति,भरत राजभर,ड़ा इसरावती, राजेन्द्र,अमृतलाल, राकेश, रविन्द्र, राजेश मास्टर,मजेलाल राजिक अहमद,ड़ा हंशराज, संजय, संतोष, हरिश्चन्द्र, महेंद्र, मुरारीलाल, हीरालाल, शंकर, राजेश,रवि, जगदीश, दालसिंगार प्रधान, दशरथ राजभर आदि लोग उपस्थित रहे





