*TV20 NEWS || AZAMGHARH :गुरु पूर्णिमा पर जयगुरुदेव जनपदीय आश्रम अमोड़ा में दो दिवसीय सत्संग का हुआ भव्य समापन

अमोड़ा, 10 जुलाई 2025 —
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जयगुरुदेव जनपदीय आश्रम अमोड़ा में आयोजित दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आज भावपूर्ण समापन हुआ। यह आध्यात्मिक आयोजन 9 जुलाई से प्रारंभ हुआ था, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विभिन जनपदों से भाग लिया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शाकाहार, सदाचार एवं बाबा जयगुरुदेव जी के संदेशों को आत्मसात किया। सत्संग के माध्यम से गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए उपस्थित संगत ने गुरु पूर्णिमा पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।

आश्रम के व्यवस्थापक डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया, “आज का दिन हम सभी गुरु भाइयों के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली है। हम सब मिलकर अपने गुरु के प्रति आस्था और समर्पण के साथ यह पर्व मना रहे हैं।”

जयगुरुदेव संगत के अध्यक्ष श्री पी. एन. श्रीवास्तव ने कहा, “बाबा जयगुरुदेव जी का एकमात्र उद्देश्य है कि समाज में शाकाहार और सदाचार को बढ़ावा दिया जाए। यही उनके जीवन का संदेश है, जिसे हम जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।”

इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपाल, नंदलाल, श्यामबिहारी अग्रवाल, सुरेश सेठ, डॉ. बनर्जी, रामशकल मौर्य, उमा श्रीवास्तव, कुसुम मौर्य, श्यामनारायण पटेल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम में भक्ति, सेवा और अध्यात्म की भावनाएं स्पष्ट रूप से दिखाई दीं। आश्रम परिसर गुरु भक्ति में डूबा रहा और वातावरण भक्तिमय हो गया।