04.थाना- कोतवालीः चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास –
वादी तरुण जैन पुत्र विपिन जैन निवासी 1/124, सुहाग नगर फिरोजाबाद हालपता सरायमन्दराज HMPS स्कूल के सामने थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र कि मे GMR Kashi Smart Meters Limited में Divisional Incharge के पद पर तैनात हूँ अतः आपको अवगत कराना है कि कल दिनांक 05 जुलाई 2025, 09.20 AM से 1.00PM के बीच मे Office Parking से मेरी बाइक चोरी हो गयी । इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर दि. 7.7.25 को मु0अ0सं0- 306/25 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक- 10.07.2025 को उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, उ0नि0 अभिषेक कुशवाहा, मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त 1.प्रदीप यादव पुत्र रामआसरे यादव निवासी चढई थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष, 2. विकास कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी रघुनाथपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष 3. अभिषेक कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी कसबा सराय खुजिहा मोड थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष को दिनांक 10.06.25 को समय करीब 21.45 बजे ठण्डी सड़क के ऊपर बंधे वाली रोड से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद हुआ। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.प्रदीप यादव पुत्र रामआसरे यादव निवासी चढई थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष,
2. विकास कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी रघुनाथपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष
3. अभिषेक कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी कसबा सराय खुजिहा मोड थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष
बरामदगी का विवरणः-
1-चोरी की एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद
पंजीकृत अभियोग –
1-मु0अ0सं0- 306/25 धारा 303(2) BNS थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1-उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, उ0नि0 अभिषेक कुशवाहा, हे0कां0 सर्वेश विक्रम, कां0 बसन्तलाल, कां0 अभय कुमार सिंह थाना कोतवाली आजमगढ़





