*TV20 NEWS || AZAMGHARH : मानव रक्त फाउंडेशन ने शुरू किया सेहतमंद बनारस मुहिम; सावन के पहले दिन लगा पहला कैंप- अबू हासिम एडवोकेट, सभी तरह के सर्जरी नि: शुल्क होंगे- एस एस एस हॉस्पिटल*
मानव रक्त फाउंडेशन ने शुरू किया सेहतमंद बनारस मुहिम; सावन के पहले दिन लगा पहला कैंप- अबू हासिम एडवोकेट
सभी तरह के सर्जरी नि: शुल्क होंगे- एस एस एस हॉस्पिटल
स्वस्थ समाज देश की सर्वोत्तम संपत्ति है।स्वस्थ व्यक्ति ही रक्तदान कर सकता है।मानव रक्त फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता अबु हासिम का कहना है कि पहले सबको स्वस्थ करेंगे फिर सबसे रक्तदान कराएंगे।।
वाराणसी के लोहता क्षेत्र में मानव रक्त फाउंडेशन एवं एसएएस हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।
एस ए एस हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्दी,खांसी,बुखार,पीलिया,सर दर्द सहित बीपी, शुगर, माइग्रेन से संबंधित 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं दवा वितरण किया।
सेहतमंद बनारस अपने आप में अनूठी मुहिम है।इसके अंतर्गत मानव रक्त फाउंडेशन की पहल पर एवं एस ए एस हॉस्पिटल के सहयोग से कैंप से आए रोगियों को जरूरत के अनुसार भर्ती करके पूर्णतया निःशुल्क इलाज किया जाएगा। यहां तक कि सर्जिकल केसेस में भी कोई चार्ज नहीं किया जाएगा।
एस एस हास्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर यस पांडेय ने कहा की
इस अभियान के तहत पूरे पूर्वांचल में सैकड़ों निःशुल्क कैंप किए जाएंगे।इन स्वास्थ्य शिविरों में हर तरह के सर्जरी नि शुल्क होंगे और जो भी जटिल बीमारी जैसे पथरी किडनी में पथरी बच्चेदानी प्लास्टिक सर्जरी कूल्हे का प्रत्यारोपण,न्यूरो सर्जरी इत्यादी इन सभी बीमारियों का सर्जरी ने नि शुल्क किया जाएगा।
कैंप में उपस्थित डॉक्टर सचिन,संस्था के संरक्षक हिफ़ाज़त हुसैन आलम पांचों परिंदा ,कार्यक्रम प्रभारी करुणाकर तिवारी आसिम ३४ केहैदर महतो,गौतमआज़ाद ,सूरज,आलम व सभी क्षेत्र वासियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।






