थाना-तरवाः-युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 12.07.2025 को वादिनी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 11.07.025 को भोर में वादिनी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त प्रदीप चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है । वादिनी की पुत्री को भगाने में अभियुक्त का साथ उदयभान चौहान पुत्र नन्दलाल चौहान द्वारा दिया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -185/2025 धारा 137(2)/87/61(2) बीएनएस बनाम अभियुक्तों 1. प्रदीप चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान निवासी तितिरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष 2. उदयभान चौहान पुत्र नन्दलाल चौहान निवासी तितिरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक-12.07.2025 को उ0नि0 शिवम द्विवेदी मय महराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त प्रदीप चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान निवासी तितिरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को खरिहानी बाजार से आगे आजमगढ़ मोड़ से समय करीब -22.50 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0 -185/2025 धारा 137(2)/87/61(2) बीएनएस थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01. प्रदीप चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान निवासी तितिरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीमः-
01.उ0नि0 शिवम द्विवेदी थाना तरवां जनपद आजमगढ़
02.का0 मनोज सरोज थाना तरवां जनपद आजमगढ़
03.म0का0 पूनम मौर्या थाना तरवां जनपद आजमगढ़






