थाना-दीदारगंजः-युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दि0 14.06.2025 को वादिनी को वादिनी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादिनी की लड़की को अभियुक्त. सत्यम पुत्र रामू निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 162/25 धारा 87,137(2) BNS बनाम अभियुक्त उपरोक्त 1. सत्यम पुत्र रामू निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दि0 13.07.2025 को उ0नि0 करमुल्ला अली मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सत्यम पुत्र रामू कुमार निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को हुब्बीगंज बाजार के पास से समय करीब 8.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
01. सत्यम पुत्र रामू कुमार निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष
पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
मु0अ0स0 162/25 धारा 87,137(2) BNS थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 करमुल्ला अली थाना दीदारगंज आजमगढ़
2. का0 गुलाबधर यादव , थाना दीदारगंज आजमगढ़