*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना-रानी की सरायः- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

.थाना-रानी की सरायः- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)-
दिनांक 12.07.2025 को वादिनी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया कि अभियुक्त सर्वेश पुत्र लालसा निवासी ग्राम टेकमलपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी को अपने प्रेम जाल से फसा कर शादी करने का झांसा देकर जबरन शारिरिक सम्बन्ध बनाया गया, तथा बाद में शादी करने से मना कर दिया तथा धमकी दिया कि घटना का जिक्र कही करोगी तो बुरा होगा। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 215/2025 धारा 69/89/352/351(3) BNS बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी की विवरण-
दिनांक 13.07.2025 को उ0नि0 सूरज तिवारी मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त वांक्षित अभियुक्त सर्वेश पुत्र लालसा निवासी ग्राम टेकमलपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को ग्राम खैरपुर जगजीवन नहर पुलिया के पास समय करीब 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0 215/2025 धारा 69/89/352/351(3) BNS थाना रानी की सराय आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त–
01. सर्वेश पुत्र लालसा निवासी ग्राम टेकमलपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01. उ0नि0 सूरज तिवारी, थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
02. का0 धीरज पटेल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot