*TV 20 NEWS || AZAMGHARH , सपा की मासिक बैठक में गरजा विपक्ष, बीजेपी पर वोटर लिस्ट में बेईमानी का आरोप
दिनांक-7अगस्त 2025 को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय-आजमगढ़ पर आहुत बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य पूरी तैयारी से करें, क्योंकि भा.ज.पा. का भरोसा जनता पर नहीं रह गया है। वोटर लिस्ट में बेईमानी कर चुनाव जीतना चाहती है बिहार में जिस तरह चुनाव आयोग ने बेईमानी पूर्ण आशय से 65 लाख लोगों का नाम हटाकर बी.जे.पी.की मदद करना चाह रहा है। उसका पोल खुल गया है सदन से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन इसकी लड़ाई लड़ रहा है लेकिन जमीन पर यह काम कार्यकर्ताओं को करना होगा।
विधायक डॉ.संग्राम ने कहा कि पी.डी.ए.की ताकत से बीजेपी परेशान होकर बेईमानी कर चुनाव जीतने का प्रयास करेगी सभी लोगों में योगी सरकार की विफलता के कारण जनता सन् 2027 में उन्हें हटा देगी।
विधायक अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर, बेचई सरोज ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार दमन, अत्याचार की पराकाष्ठा भा.ज.पा. सरकार पार कर दी है। जनता उनको हटाकर अखिलेश यादव की सरकार बनाएगी।
नंदकिशोर यादव पूर्व सांसद ने कहा कि गांव-गांव पी.डी.ए.की चौपाल के माध्यम से जागरूकता पैदा करना आवश्यक है।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया।
बैठक में विधायक आलम बदी आदमी, जिला पंचायत अध्यक्ष- विजय यादव,पूर्व विधायक-श्याम बहादुर सिंह यादव,करुणाकांत मौर्य, रामप्यारे यादव, अब्दुल्ला,जयराम पटेल, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, अजीत कुमार राव, विवेक सिंह, हरिश्चंद्र यादव, जगदीश यादव,वसीमुद्दीन अहमद, अशोक यादव भोला,शोभनाथ यादव, भोला यादव कवि, प्रदीप कुमार यादव, दुर्गेश यादव,सूरज राजभर, श्री प्रकाश निगम, बबीता चौहान, मो.आरिफ खान, आशुतोष चौधरी, संतोष कुमार गौतम,सुशील आनंद,अबू आसिम खां ,इं.लालचंद यादव, सिंगारी गौतम, प्रदीप यादव, डॉ. अनीता, दीपचंद विशारद, जगदीश प्रसाद, गीत गिरी, पूनम श्रीवास्तव, संतलाल विश्वकर्मा, शशि कुमार, इंजीनियर अभिषेक यादव, अभिषेक कुमार यादव, गौरव यादव जहानागंज, सुमित सम्राट, पप्पू कुमार यादव, राम सिंगर यादव आदि लोग उपस्थित रहे





