*TV 20 NEWS || AZAMGHARH , स्कूल बस और पिकअप में टक्कर, 6 छात्र घायल,बेलौना मोड़ पर हादसा, एक छात्र बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर
आज दिनांक 07.08.2025 को समय 01.40 बजे ASM कॉन्वेन्ट स्कूल सुखपुरा की बस जो बच्चों को लेकर सुखपुरा से खेजुरी जा रही थी, खेजुरी थानान्तर्गत बेलौना मोड़ पर एक अज्ञात पिकअप वाहन से टकरा जाने के कारण बस में मौजूद 06 छात्र घायल हो गए, जिनको तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। जिनमें एक बच्चे को जबड़े में चोट की वजह से बेहतर इलाज हेतु बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, बाकी छात्रों की स्थिति सामान्य है, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, स्कूल बस के ड्राइवर की तहरीर पर थाना खेजुरी पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।






