*TV20 NEWS || AZAMGHARH : कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा में किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को फसल और पशु रोग प्रबंधन पर मार्गदर्शन*

प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनाक 20 अगस्त 2025 को कृषि विभाग आजमगढ़ द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के परिसर में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस का आयोजन अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जनपद के सुदूर क्षेत्रों से आये तमाम कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान दिवस में कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के वैज्ञानिक दहा रणधीर नायक द्वारा सम-सामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए खरीफ फसल में धान, मक्का, बाजरा इत्यादि फसलों हेतु खेत की तैयारी, मृदा परीक्षण तथा उत्तम प्रजातियों की जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त वर्षा के मौसम में फसलों एवं पशुओं को रोग से बचाव हेतु भी सुझाव कृषकों को दिये गये। उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ श्री आशीष कुमार ने विभाग के माध्यम से संचालित कृषि की योजनाओं तथा उसमें अनुमन्य अनुदान की जानकारी कृषकों के मध्य साझा की गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को सहफसली खेती को अपनाने तथा खेतों की मेढ़ पर वृक्षारोपण करने एवं उन‌की सुरक्षा करने का सुझाव दिया गया तथा कृषि के साथ-साथ एफ०पी०ओ० तथा अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ लेते हुए उन्हें भी अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

किसान दिवस में जिला उद्यान अधिकारी आजमगढ़ के प्रतिनिधि द्वारा अपने विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। जिला गन्ना अधिकारी आजमगढ़ द्वारा ग्रीष्म कालीन गन्ना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। किसान दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप कृषि निदेशक आजमगढ़, जिला कृषि अधिकारी आजमगढ़, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक अभियन्ता सिचाई खण्ड 23 एवं 32. डा0 रणधीर नायक वरिष्ठ वैज्ञानिक के०वी० के० कोटवा आजमगढ़, प्रतिनिधि जिला उद्यान अधिकारी आजमगढ़, प्रतिनिधि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आजमगढ़, भूमि संरक्षण अधिकारी (ऊ०सु०) आजमगढ़, प्रतिनिधि जिला गन्ना अधिकारी आजमगढ़, प्रतिनिधि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक (सहकारिता) आजमगढ़ सहित अन्य अधिकारीगण एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

उप कृषि निदेशक आजमगढ़।

कार्यालय उप कृषि निदेशक, आजमगढ़।

पत्राक ११०/ प्रेस विज्ञप्ति / किसान दिवस/2025-26

दिनाक 20.08.2025

प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।

1. जिला सूचना अधिकारी, आजमगढ़ को पाँच प्रतियों में इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि इसका दैनिक

समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशन कराने का कष्ट करें।

2. संयुक्त कृषि निदेशक महोदय, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़।

3. संयुक्त कृषि निदेशक (ब्यूरो) महोदय, उ०प्र०-9 विश्वविद्यालय मार्ग लखनऊ।

4. मुख्य विकास अधिकारी महोदय, आजमगढ़।

5 जिलाधिकारी महोदय, आजमगढ़ की सेवा में सादर अवलोकनार्थ।

उप कृषि निदेशक आजमगढ़।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot