*TV20 NEWS || AZAMGHARH : अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर पर आकस्मिक निरीक्षण*

अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर पर आकस्मिक निरीक्षण।

आज दिनांक 13.09.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, आजमगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया तथा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित सहायता, परामर्श, चिकित्सीय सुविधा एवं विधिक सहयोग उपलब्ध कराने की व्यवस्था को देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए सुरक्षित व भरोसेमंद स्थान है, अतः यहां आने वाली प्रत्येक महिला/बालिका को समयबद्ध, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण सहायता उपलब्ध कराना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्टर, रिकॉर्ड, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया एवं परामर्श कक्षों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी भी उपस्थित रहे।