थाना-कोतवालीः-शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास-
दिनांक 05.09.2025 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त आकाश यादव पुत्र विजय यादव साकिन ग्राम बलरामपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ जो कि लक्ष्मी मेडिकल हाल के पीछे यादव बस्ती बलरामपुर थाना कोतवाली आजमगढ़ अपने मौसी-मौसा के साथ रहता है द्वारा शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ शारीरिक संबंध बनाया गया जिसके वादिनी के एक 04 माह की बच्ची भी है। अभियुक्त द्वारा वादिनी की बच्ची को कई बार मारने की भी कोशिश की गयी व अब शादी से इंकार किया जा रहा है। जिसके आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 444/25 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
आज दिनांक 17.07.2025 को व0उ0नि0 दल प्रताप सिंह, मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश यादव पुत्र विजय यादव ग्राम मकबूलपुर भोर्रा थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ हाल पता नाना का घर बहद ग्राम हाफिजपुर थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष को समय करीब 13.10 बजे बावली मोड बागेश्वरी चौराहा के पास, भंवरनाथ रोड पर कुलदीप गुटका पान की दुकान के पास से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्त का विवरणः-
01. आकाश यादव पुत्र विजय यादव ग्राम मकबूलपुर भोर्रा थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ हाल पता नाना का घर बहद ग्राम हाफिजपुर थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 444/25 धारा 69 बीएनएस(376 भादवि) थाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
01. व0उ0नि0 दल प्रताप सिंह, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
02. कां0 हीरालाल, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
03. कां0 संदीप कुमार थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़






