*TV 20 NEWS ll BALLIA: श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चेकिंग के दौरान थाना गडवार जनपद बलिया पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई*
*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक 29.10.2025*
*क्रैक डाउन*
##############################################
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चेकिंग के दौरान थाना गडवार जनपद बलिया पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई । (गो-तस्करी से सम्बन्धित वाँछित हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार)।*
दिनांक 29.10.2025 को समय 22.50 बजे थाना गडवार पुलिस द्वारा जिगनी नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया, परंतु मोटरसाइकिल सवार द्वारा बिना रुके मोटर साइकिल को जिगनी नहर पुलिया के पास अपने को घिरता देख पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया, परन्तु मोटरसाइकिल फिसल गयी और बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश *सुनील कुमार गुप्ता उर्फ राजकुमार गुप्ता पुत्र चन्द्रशेखर गुप्ता निवासी रक्शा डैनिया थाना पकड़ी जनपद बलिया* को दाहिने पैर में गोली लगी , जिससे बदमाश मौके पर घायल हो गया ।
पूछताछ पर पकड़े गये बदमाश ने बताया कि मैं और मेरे साथी डिम्पू कुमार कन्नौजिया पुत्र जीयन कन्नौजिया निवासी ताड़ीबड़ा गाँव थाना नगरा बलिया, सुनील यादव पुत्र राजेश यादव निवासी सिकिया थाना सिकन्दपुर बलिया, तैय्यब खान पुत्र टुनटुन खान निवासी बसारिकपुर थाना सिकन्दरपुर बलिया के साथ मिलकर अवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर पिकप में लादकर बिहार ले जाकर बेच देते है । जो पैसा मिलता है उसे आपस में बाँट लेते है । दिनांक 13.09.2025 को हम चारों लोग एक पिकप वाहन में गोवंशीय पशु लादकर ले जा रहे थे कि थाना उभाँव के पुलिस द्वारा पिकप को चला रहे डिम्पू कुमार कन्नौजिया को पकड़ लिया गया था, मैं और मेरे दो साथी सुनील यादव व तैय्यब खान वहाँ से पुलिस से बचकर भाग निकले थे । यह रोड भी सूनसान है मैं इधर देखने आया था कि कहाँ कहाँ अवारा पशु घूमते है कि तभी आप लोगों ने मुझे पकड़ने की कोशिश किया तो मैनें पुलिस से भागने के लिए आप लोगों के ऊपर जान से मारने की नियत से गोली चलायी थी । घायल बदमाश सुनील कुमार गुप्ता उर्फ राजकुमार गुप्ता पुत्र चन्द्रशेखर गुप्ता निवासी रक्शा डैनिया थाना पकड़ी जनपद बलिया का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गए बदमाश सुनील कुमार गुप्ता उर्फ राजकुमार गुप्ता पुत्र चन्द्रशेखर गुप्ता निवासी रक्शा डैनिया थाना पकड़ी जनपद बलिया के कब्जे से एक अदद तमंचा देशी .315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर,तथा 01 अदद काले रंग की मोटर साइकिल बरामद हुए हैं। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*






