वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में थाना फूलपुर क्षेत्र में नये कानूनों के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को हाल ही में लागू नये आपराधिक कानूनों की मुख्य धाराओं, उनके महत्व एवं इनके तहत मिलने वाले अधिकारों एवं दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
➡ टीम ने 01 जुलाई 2024 से लागू हुए नये कानूनों –
• भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023
• भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023
• भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023
के मुख्य प्रावधानों के बारे में लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी और कानून के प्रति जागरूक व उत्तरदायी नागरिक बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्रीमान् उपजिलाधिकारी निजामाबाद महोदय, क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री किरन पाल सिंह, थानाध्यक्ष फूलपुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे नये कानूनों की जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
➡ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों को जनपद के सभी थानों पर निरंतर रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक नये कानूनों की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकें।






