*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ अपनी पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-नोट, दिनांक-31.10.2025*

*थाना – बरदह, जनपद आजमगढ़*

*अपनी पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 29.10.2025 को वादी देव प्रकाश राय पुत्र बलबद्र राय निवासी सुरसी थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना बरदह पर तहरीरी सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व विनोद राय पुत्र राममिलन राय निवासी ग्राम सोहौली थाना बरदह से हुई थी। शादी के बाद से ही अभियुक्त द्वारा अपनी पत्नी के साथ दुव्यवहार किया जाता था तथा कई बार मारपीट भी की गई थी। परिवारिक स्तर पर कई बार समझाने-बुझाने के बावजूद भी अभियुक्त का व्यवहार नहीं बदला।
दिनांक 29.10.2025 को अभियुक्त विनोद राय द्वारा अपनी पत्नी को घर के भीतर बेरहमी से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गयी। इस संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 333/25, धारा 103(1) बी.एन.एस.एस. बनाम विनोद राय पुत्र राममिलन राय निवासी ग्राम सोहौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण–*
आज दिनांक 31.10.2025 को थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विनोद राय पुत्र राममिलन राय निवासी ग्राम सोहौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को समय लगभग 11:48 बजे अभियुक्त के आवास ग्राम सोहौली से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
01. विनोद राय, पिता का नाम – राममिलन राय, निवासी – ग्राम सोहौली, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़, आयु लगभग 40 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग–*
01. मु0अ0सं0 333/25, धारा 103(1) बी.एन.एस.एस., थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
01. थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
02. का0 आशुतोष कुमार, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
03. का0 यशपाल गुप्ता, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
04. का0 राजेन्द्र कुमार कुशवाहा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।05. म0का0 प्रीती पटेल, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।