*TV20 NEWS || AZAMGHARH :थाना पवई, जनपद आजमगढ़: पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक-03.11.2025*
*थाना – पवई, जनपद – आजमगढ़*
*पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना / इतिहास–*
दिनांक 14.08.2025 को वादिनी थाना पवई, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त अनुज गौड़ उर्फ गोलू पुत्र कमलेश गौड़ निवासी डेमरी थाना बडहलगंज, जनपद गोरखपुर (वर्तमान पता – गीता नगर सोसाइटी, गली नं० 59, थाना गोडोदरा, जिला सूरत, गुजरात) द्वारा जबरन उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया तथा अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया। मना करने पर अभियुक्त द्वारा वादिनी के माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त प्रकरण में थाना पवई पर मु0अ0सं0 229/25 धारा 64/351(3) भा0द0वि0 व 67ए आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण–*
आज दिनांक 03.11.2025 को थाना पवई पुलिस टीम उ0नि0 लालबहादुर बिन्द, मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त अनुज गौड़ उर्फ गोलू पुत्र कमलेश गौड़ निवासी डेमरी थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर (वर्तमान पता – गीता नगर सोसाइटी, गली नं० 59, थाना गोडोदरा, जिला सूरत, राज्य गुजरात, उम्र लगभग 26 वर्ष) को आजमगढ़ बस अड्डे पर समय करीब 06.15 बजे गिरफ्तार किया गया।
अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
01. अनुज गौड़ उर्फ गोलू पुत्र कमलेश गौड़, निवासी – डेमरी थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर, उ0प्र0 (हाल पता – गीता नगर सोसाइटी, गली नं० 59, थाना गोडोदरा, जिला सूरत, राज्य गुजरात), उम्र – लगभग 26 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग–*
01. मु0अ0सं0 229/25 धारा 64/351(3) भा0द0वि0 व 67ए आईटी एक्ट, थाना पवई, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
01. उ0नि0 लालबहादुर बिन्द
02. का0 राकेश कुमार
03. का0 शहबाज अहमद





