*TV 20 NEWSll BHADOHI : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शासन द्वारा “यातायात माह” के अन्तर्गत शुरू किया जन-जागरुकता अभियान*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांक-03.11.2025
*◆सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शासन द्वारा “यातायात माह” के अन्तर्गत शुरू किया जन-जागरुकता अभियान*
*◆जनपदीय पुलिस व यातायात पुलिस की संयुक्त अभियान के क्रम में जन-जागरुकता के साथ नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध की जा रही नियमानुसार कार्यवाही*
यातायात माह, जिसे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में भी जाना जाता है, भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष नवम्बर माह में आयोजित किया जाता है। यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, दुर्घटनाओं को कम करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। नवम्बर 2025 में यह माह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या विश्व में सबसे अधिक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रतिवर्ष लगभग 1.5 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं।
इस समस्या से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जन-जागरुकता एवं सड़क सुरक्षा “यातायात माह” अभियान का शुभारंम दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक किया गया है जिसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों में सेमिनार, वर्कशॉप और रैली आयोजित कर, सोशल मीडिया पर #SafeRoads2025 हैशटैग के माध्यम से वीडियो और इन्फोग्राफिक्स के द्वारा जन-जागरुकता के साथ नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। *कार्यवाही के क्रम में *यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए 01 वाहन सीज करने की कार्यवाही की गयी तथा 195 दो पहिया व 25 चार पहिया वाहनों समेत 220 वाहनों का चालान किया गया।* *





