*TV20 NEWS || AZAMGHARH :पिता द्वारा पुत्री की हत्या मामले में 3 अपराधी शस्त्रधारकों के लाइसेंस निलंबित, कुल 16 शस्त्र लाइसेंस पहले ही निलंबित/निरस्त*

प्रेस विज्ञप्ति

जनपद – आजमगढ़
दिनांक – 04 नवम्बर 2025

➡ जनपद आजमगढ़ में थाना देवगांव क्षेत्रान्तर्गत पिता द्वारा अपनी पुत्री की गोली मारकर हत्या व उसके मित्र को घायल करने के प्रकरण में नीरज कुमार सिंह के शस्त्र सहित जनपद के अन्य कुल 03 शस्त्र धारको के शस्त्र लाइसेंस निलंबित। इस प्रकार कुल 16 शस्त्र लाइसेंस को निलंबित/निरस्त किया जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।

➡ जनपद आजमगढ़ के कुल 03 शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जो विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इन व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत हैं एवं इनके कृत्यों से लोकशांति, जनसुरक्षा व आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। अतः इनके पास शस्त्र रहना जनहित में नहीं पाया गया।

निलंबित शस्त्र लाइसेंस धारकों का विवरण-

1. नीरज कुमार सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह, निवासी-पकड़ी खुर्द, थाना-देवगांव, जनपद-आजमगढ़- पिस्टल
2. आजम पुत्र मुस्ताक अहमद,निवासी-भावारायपुर पट्टी टण्डन राय, थाना-बिलरियागंज, जनपद-आजमगढ़-रिवाल्वर
3. अफरोज अहमद पुत्र मु0 युसुफ, निवासी-सबाना मोड़ कस्बा फुलपूर, थाना-फूलपुर, जनपद-आजमगढ़-पिस्टल

➡ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार का वक्तव्य:-

“जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।