*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक – 04.11.2025*
*थाना – अहरौला, जनपद – आजमगढ़*
*युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व घटना का विवरण–*
दिनांक 21.10.2025 को आवेदक थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 20.10.2025 को प्रातः लगभग 04.00 बजे उसकी नाबालिग पुत्री घर से गायब थी। खोजबीन के दौरान ज्ञात हुआ कि राधे व चंदन नामक व्यक्ति, जो जनपद रायबरेली के निवासी हैं तथा ग्राम चौबेपट्टी में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर कार्य कर रहे थे, उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 381/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम – 01. राधे उर्फ राधेश्याम पुत्र अंगनलाल निवासी वलीमगंज थाना विनावर जनपद बदायूं, 02. चंदन निवासी जनपद रायबरेली, के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरणः-**
आज दिनांक 04.11.2025 को उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता मय हमराह को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि मुकदमा उपर्युक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राधेश्याम पुत्र अंगनलाल निवासी वलीमगंज थाना विनावर जनपद बदायूं (उम्र करीब 20 वर्ष) चाँदनी चौक बाजार से समय करीब 09.51 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग –*
01. मु0अ0सं0 381/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
01. राधेश्याम पुत्र अंगनलाल, निवासी: वलीमगंज थाना विनावर जनपद बदायूं, उम्र: लगभग 20 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
01. उ0नि0 विश्राम गुप्ता,थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
02. का0 उमेश गौड़,थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
03. का0 मुकेश कुमार गुप्ता,थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
,थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़,थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़





