*TV 20 NEWSll BHADOHI :पीआरवी 7675 व थाना सुरियावां के पुलिसकर्मियों की तत्परता से गुम हुए 02 बच्चों(भाई-बहन) को किया गया बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांक-08.11.2025
*◆ पीआरवी 7675 व थाना सुरियावां के पुलिसकर्मियों की तत्परता से गुम हुए 02 बच्चों(भाई-बहन) को किया गया बरामद*
*◆पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मानवतापूर्ण कार्य की परिजनों ने की भूरि-भूरि प्रशंसा*
*◆श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिसकर्मियों की तत्परतापूर्वक कार्यवाही की प्रशंसा की गई*
दिनांक 08.11.2025 की शाम करीब 19.00 बजे थाना सुरियावां पर सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनकपुर में 02 बच्चे(भाई-बहन), बालिका उम्र 09 वर्ष व बालक उम्र 06 वर्ष गुमशुदा हैं। सूचना पर पीआरवी 7576 व स्थानीय पुलिस मौके पर जा कर पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी के अथक प्रयास जारी की गई। थाना सुरियावां पुलिस टीम द्वारा आस पास के लोगों से पूछताछ और पुलिस सक्रियता से दोनों बच्चों को मात्र 01 घंटे में ढूंढकर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा को सकुशल पाकर उनके परिजनों द्वारा पुलिस की कार्यवाही पर आभार व्यक्त करते हुए जनमानस में प्रशंसा की जा रही है। *श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिसकर्मियों की तत्परतापूर्वक कार्यवाही की प्रशंसा की गई।*
*पुलिसकर्मियों का विवरण-*
1.व0उ0नि0 योगेन्द्र नाथ सिंह
2.आरक्षी मनोज कुमार यादव
3.आरक्षी चन्दन गौड़
व पीआरवी 7576 के पुलिसकर्मी।





