*TV 20 NEWSll BHADOHI : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शासन द्वारा “यातायात माह” के अन्तर्गत शुरू किया जन-जागरुकता अभियान*
*प्रेस नोट*
*जनपद भदोही*
दिनांक-08.11.2025
*◆सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शासन द्वारा “यातायात माह” के अन्तर्गत शुरू किया जन-जागरुकता अभियान*
*◆जनपदीय पुलिस व यातायात पुलिस की संयुक्त अभियान के क्रम में जन-जागरुकता के साथ नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध की जा रही नियमानुसार कार्यवाही*
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जन-जागरुकता एवं सड़क सुरक्षा “यातायात माह” अभियान का शुभारंम दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक किया गया है जिसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों में सेमिनार, वर्कशॉप और रैली आयोजित कर, सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जागरुकता के साथ नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
*इसी क्रम में श्री राजीव सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात जनपद भदोही मय यातायात पुलिस टीम द्वारा थाना गोपीगंज क्षेत्र अन्तर्गत नेशनल हाइवे पर पेट्रोल पम्प के पास हाईवे के किनारे वाहन चालकों, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को सम्बोधित कर यातायात नियमों के पालन करने व जन-जागरुकता करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।*





