*TV 20 NEWS ll BALLIA:पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक-14.11.2025*

*➡ पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी ।*

*➡ परेड में सम्मिलित सभी रिक्रूट आरक्षियों/अधिकारी एवं कर्मचारीगण को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गई दौड़, कराया गया ड्रिल एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिए गए सुझाव ।*

*➡ महोदय द्वारा परेड ग्राउण्ड तथा आरटीसी बैरक का निरीक्षण कर संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश-*

आज दिनांक-14.11.2025 को *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन बलिया में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त रिक्रूट आरक्षियों/अधिकारी एवं कर्मचारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिया गया सुझाव । इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । महोदय द्वारा पुलिस लाइन में आरटीसी बैरक का निरीक्षण कर संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश । परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर/नगर श्री मो0 उस्मान, क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें ।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*