*TV20 NEWS || AZAMGHARH : लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,आरोपी की बंदूक, कारतूस व लाइसेंस बरामद*

*प्रेस नोट*
*दिनांक: 17.11.2025*
*थाना: कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़*

*लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार—आरोपी की बंदूक, कारतूस व लाइसेंस बरामद*

*घटना का विवरण-*
दिनांक 17.11.2025 को रात्रि गश्त एवं क्षेत्र देखभाल के दौरान, व० उ० नि० विजय सिंह गौड़ मय टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तमरूआ में आयोजित एक बारात में एक व्यक्ति द्वारा लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की जा रही है, जिससे जनहानि की आशंका है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए का० अखिलेश कुमार, इरफान अली व प्रमोद कुमार को बुलाकर पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, किंतु टीम द्वारा उसे मौके पर ही समय लगभग 01:25 AM पर गिरफ्तार कर लिया गया।
हर्ष फायरिंग की वीडियोग्राफी का० अखिलेश कुमार द्वारा की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. हरिश्चन्द्र निषाद, पिता: स्व० रामबहादुर निषाद, निवासी: ग्राम पूराबजगोती, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र: 58 वर्ष

*बरामदगी-*

1. एक अदद शस्त्र लाइसेंस
2. एक अदद DBBL बंदूक (12 बोर)
3. दो अदद फायर किए हुए कारतूस
4. आठ अदद जिन्दा कारतूस

*पंजीकृत अभियोग-*
थाना कप्तानगंज पर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत:-

01. मु0अ0सं0 378/2025, धारा 25(9)/30 आर्म्स एक्ट

*गिरफ्तारी टीम-*
1. व० उ० नि० विजय सिंह गौड
2. का० अखिलेश कुमार
3. का० इरफान अली
4. का० प्रमोद कुमार
(थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़)