*TV20 NEWS || AZAMGARH : थाना तरवां: मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई, किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित अभियुक्त 05 घण्टे के भीतर गिरफ्तार*
*डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक, आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 22.11.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी-
*01.थाना तरवां: मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई, किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित अभियुक्त 05 घण्टे के भीतर गिरफ्तार*
*घटना का विवरण*
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए, दिनांक 21.11.2025 को थाना तरवां पर एक महिला द्वारा लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 20.11.2025 को रात्रि लगभग 10.00 बजे उनकी नाबालिग भांजी को सूरज राजभर पुत्र मदन राजभर, निवासी ग्राम जमुखा, थाना मेहनाजपुर, जनपद आज़मगढ़
शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। अभियुक्त का सहयोगी किशन राजभर पुत्र मनीष राजभर (पता अज्ञात) भी घटना में शामिल पाया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना तरवां पर दिनांक 21.11.2025, समय 19:02 बजे, मु0अ0सं0 317/25, धारा 137(2)/87/61(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना उ0नि0 अतुल कुमार मिश्रा द्वारा संपादित की जा रही है। नाबालिग पीड़िता एवं नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी।
*गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण*
मिशन शक्ति 5.0 के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 21.11.2025 को पुलिस टीम उ0नि0 अतुल कुमार मिश्रा, का0 प्रवीण यादव एवं म0का0 ममता पाण्डेय थाना तरवां से रवाना होकर मेहनाजपुर–तरवां बॉर्डर स्थित नूरपुर–भंवरपुर नदी पुलिया के पास से नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया। साथ ही मुख्य वांछित अभियुक्त सूरज राजभर उर्फ रोशन राजभर पुत्र मदन राजभर, निवासी ग्राम जमूखा, थाना मेहनाजपुर, जनपद आज़मगढ़, उम्र 20 वर्ष
को मुकदमा दर्ज होने के 05 घण्टे के भीतर समय 23.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- सूरज राजभर उर्फ रोशन राजभर, पुत्र मदन राजभर, निवासी ग्राम जमूखा, थाना मेहनाजपुर, जनपद आज़मगढ़
*पंजीकृत अभियोग*
1-मु0अ0सं0 – 317/2025 धारा 137(2), 87, 61(2) BNS थाना तरवां, जनपद आज़मगढ़
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, थाना तरवां
2. उ0नि0 अतुल कुमार मिश्रा, थाना तरवां
3. का0 प्रवीण यादव, थाना तरवां
4. म0का0 ममता पाण्डेय, थाना तरवां





