*TV 20 NEWSll BHADOHI : पुलिस लाईन ज्ञानपुर व पुलिस कार्यालय सहित समस्त थानों पर “पुलिस झण्डा दिवस” का किया गया आयोजन*

*प्रेस नोट*
*जनपद भदोही*
दिनांक 23.11.2025
*◆पुलिस लाईन ज्ञानपुर व पुलिस कार्यालय सहित समस्त थानों पर “पुलिस झण्डा दिवस” का किया गया आयोजन*
*◆श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानपुर व श्री राजीव कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी भदोही द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस ध्वज फहराकर उपस्थित पुलिस कर्मियों को किया गया सम्बोधित*
*◆श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किए गए संदेश को पुलिस कर्मियों को सुनाकर पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के प्रति किया गया प्रेरित*

आज दिनांक 23 नवम्बर 2025 को “पुलिस झण्डा दिवस” के अवसर पर श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन ज्ञानपुर व श्री राजीव कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी भदोही द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस ध्वज फहराकर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को सम्बोधित किया गया। पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर श्रीमान् पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी संदेश को पढ़कर सुनाया गया व कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस झंडा दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पी.ए.सी. के गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को प्रदान किया गया यह ध्वज हमारी शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्रीमान पुलिस महानिदेशक के संदेश को पढ़ते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जीरो टॉलरेंस के साथ प्रदेश के अपराधियों का सफाया किया।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न ऑपरेशन जैसे ऑपरेशन कनविक्शन के तरह अपराधियों को कानून के शिकंजो में जकड़ा । आपरेशन त्रिनेत्र और पहचान के अंतर्गत तकनीकों को प्रहरी बनाकर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया गया। मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं /बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मिशन शक्ति केंद्र स्थापित कर महिला संबंधित सुरक्षा व न्याय की ओर अग्रसर किया। यूपी 112 ,ATS,STF जैसे विशेष बलों के आधुनिक पुलिसिंग का एक नया अध्याय लिखा।साइबर अपराध से लड़ाई को एक हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से सहायता पहुंचाया है।पुलिस अधीक्षक ने बल के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की कि हम इस ध्वज की गरिमा को बनाए रखते हुए जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करें। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को पुलिस झंडा पिन लगाकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना/चौकी/इकाइयों में भी ससम्मान “पुलिस झण्डा दिवस” मनाया गया।