*TV 20 NEWS ll BALLIA: “मिशन शक्ति” फेज-5.0 अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और नए कानूनों के बारे में जागरूक किया गया*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक-30.11.2025*

*महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं नए आपराधिक कानून, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों के प्रति तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया गया जागरुक —*

आज दिनांक-30.11.2025 को *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में *श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक(द0) महोदय बलिया श्री कृपा शंकर* व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर बलिया महोदय श्री राकेश कुमार सिंह तथा श्रीमान् थानाध्यक्ष फेफना बलिया श्री विश्वदीप सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर नियुक्त महिला आरक्षीगण के साथ ग्राम पाण्डेयपुर थाना फेफना में *पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय* में मिशन शक्ति फेज 05, साइबर अपराध तथा 01 जुलाई 2024 से प्रचलित तीनो नये कानूनो (भारतीय न्याय संहिता), (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता), (भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के सम्बन्ध में ग्रामवासीयो के साथ जागरुकता अभियान के दृष्टिगत जन चौपाल कर किया गया । सभी को उपरोक्त मिशन शक्ति, साइबर अपराध से सर्तकता व तीनो नये कानून के सम्बन्ध की उपयोगिता एँव शासन द्वारा चलाये जा रहे डायल 112,1076,1090, 102,108 तथा साइबर अपराध के टोल फ्री नम्बर 1930 के सम्बन्ध में बताया गया ।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*