*TV20 NEWS || AZAMGARH : फर्जी “PM KISAN YOJANA (.APK)” ऐप के माध्यम से अंतर्राज्यीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार*
*प्रेस नोट, दिनांक-01.12.2025*
*साइबर क्राइम थाना जनपद आजमगढ़*
*फर्जी “PM KISAN YOJANA (.APK)” ऐप के माध्यम से अंतर्राज्यीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार*
*₹7.77 लाख की ठगी का खुलासा – 03 मोबाइल, ₹26,500 नकद बरामद, ₹17.50 लाख बैंक राशि फ्रीज़*
➡️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन और *अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल* के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना आज़मगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
➡️दिनांक 30.11.2025 को थाना साइबर क्राइम द्वारा पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0 37/2025 धारा 318(4) BNS व 66D IT ACT में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
➡️यह गिरोह फर्जी “PM KISAN YOJANA (.APK)” ऐप भेजकर लोगों के मोबाइल हैक कर उनके बैंक खातों से धन की अवैध निकासी करता था।
➡️पीड़ित श्री करन गुप्ता, निवासी बिन्द्रा बाज़ार, गंभीरपुर, आज़मगढ़ के व्हाट्सऐप नंबर पर 18.11.2025 को भेजे गए APK लिंक को इंस्टॉल करने के बाद उनके खाते से लगभग ₹7,77,000/- की अवैध निकासी कर ली गई थी।
➡️तकनीकी विश्लेषण, बैंक विवरण और संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने गिरोह के 02 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। पूछताछ व बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 111(1), 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। *अब तक की जांच में इनके विरुद्ध यूपी और महाराष्ट्र में 03 साइबर ठगी के मामले (NCRP कम्प्लेन) दर्ज* पाए गए हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. परवेज अंसारी, पुत्र फकरूद्दीन अंसारी,निवासी ग्राम बरडीहा लाला, थाना खुखुन्दू, जिला देवरिया
वर्तमान पता : प्लॉट नं. 22, स्टार सिटी, उत्तरधौना, थाना बीबीडी, लखनऊ
2. मो0 कलीम, पुत्र अली हसन, निवासी उत्तरधौना, तिवारीगंज, थाना बीबीडी, लखनऊ
*बरामदगी*
03 मोबाइल फोन
₹26,500/- नगद
अभियुक्तों के बैंक खातों में लगभग ₹17,50,000/- की राशि फ्रीज़
*अपराध करने का तरीका (Modus Operandi)*
➡️अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उनकी इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति मो. समद (पता अज्ञात) से दोस्ती हुई, जिसने उन्हें ठगी के धंधे से जोड़ लिया।
➡️समद 10% कमीशन के लालच में इनसे बैंक खाता, ATM कार्ड आदि गिरिडीह (झारखंड) स्थित पते पर मंगवाता था।
➡️ठगी से प्राप्त धनराशि पहले इन खातों में आती थी, जिसके बाद अभियुक्त अपने हिस्से की रकम निकालकर गैंग के बताए अनुसार आगे ट्रांसफर कर देते थे।
*फरार अभियुक्त*
1. मो. समद (अज्ञात पता) – साइबर ठगी गिरोह का सक्रिय सदस्य
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना साइबर क्राइम आज़मगढ़
2. निरीक्षक विभा पाण्डेय, साइबर क्राइम आजमगढ़ ।
2. का0 एजाज खान
3. का0 सभाजीत मौर्य
4. का0 महिपाल यादव
5. का0 आलोक सिंह (सर्विलांस सेल)
*.APK फाइलों से बचाव हेतु साइबर सुरक्षा परामर्श*
➡️केवल अधिकृत ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें।
➡️किसी भी अनजान लिंक से आई .APK फाइल इंस्टॉल न करें।
➡️सोशल मीडिया/व्हाट्सऐप से आए ऐप लिंक कभी न खोलें।
➡️इंस्टॉलेशन के समय ऐप द्वारा मांगी गई permissions की जांच अवश्य करें।
➡️साइबर अपराध से संबंधित नये तरीकों के प्रति सतर्क और जागरूक रहें।
*डिवाइस संक्रमित लगने पर:*
➡️संदिग्ध ऐप तुरंत हटाएँ
➡️मोबाइल को सेफ मोड में चलाएँ
➡️पूर्ण स्कैन कराएँ
➡️आवश्यक होने पर फेक्ट्री रीसेट करें (बैकअप लेकर)





