*TV20 NEWS || AZAMGARH : थाना सिधारी पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 01.12.2025, जनपद आजमगढ़*
*डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक, आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 01.12.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी-
*01. थाना सिधारी पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।*
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 01.12.2025 को उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी मूसेपुर थाना सिधारी आजमगढ़, मय पुलिस टीम हे0का0 मनोज यादव, का0 चन्द्रेश कुमार व का0 अंकित सिंह द्वारा बेलइसा पुल रेलवे क्रॉसिंग के पास मुखबिर की सूचना पर समय 01:10 AM पर अभियुक्त कृष्णकान्त उर्फ रविकान्त पुत्र स्व. लक्ष्मीकान्त, निवासी गजहड़ा थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
*अभियुक्त के कब्जे से:*
• 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर
• 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 498/2022 धारा 379/411/414 भादवि, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 502/2024 धारा 115(2), 324(4), 351(), 352 बीएनएस, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 05/2023 धारा 379/411 भादवि, जीआरपी थाना आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 510/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सिधारी, आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी मूसेपुर, थाना सिधारी, आजमगढ़
2. हे0का0 मनोज यादव, थाना सिधारी, आजमगढ़
3. का0 चन्द्रेश कुमार, थाना सिधारी, आजमगढ़
4. का0 अंकित सिंह, थाना सिधारी, आजमगढ़





